MediacellSP के ट्वीट पर FIR, धुन्नी सिंह प्रकरण गरमाया

अवैध खनन,जमीन कब्जों पर सीएम व पूर्व का नाम घसीटने पर मुकदमा 

पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने सुल्तानपुर घोष थाना में दर्ज करायी एफआईआर

फतेहपुर(वीटी)। समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया ऑफिशल अकाउंट एवं एक्स पर पोस्ट कर अवैध खनन एवं जमीनों पर कब्जे को लेकर पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह तथा मुख्यमंत्री का नाम घसीटे जाने पर पूर्व मंत्री ने सुल्तानपुर घोष थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमें में पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने बताया है कि बीते 19अप्रैल को समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट एवं एक्स पर एक ट्वीट किया गया कि अवैध खनन से जिला कराह रहा है। अवैध खनन के संरक्षणदाता मुझे बताया गया है और अवैध खनन की वसूली करके मैं मुख्यमंत्री तक पहुंचाता हूं।अगले ही दिन 20 अप्रैल को सोशल मीडिया सेल एवं एक्स पर जमीन कब्जे को लेकर भी टिप्पणी की गई थी कि भाजपा के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं।इसमें पुनः मेरा नाम घसीटा गया। यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग मेरी एवं मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल कर भाजपा को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।मिली तहरीर के बाद सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अपराध संख्या 59 के तहत बीएनएस की धारा 197/353/356/61(2)के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

जनसुनवाई के बाद तहसील पहुंचीं डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *