बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी हुए सम्मानित

  फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। ताइक्वांडो एसोसिएश के अनुभवी  खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व सचिव राजकुमार ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी में अनुष्का यादव, अंशुमान प्रताप सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, दृष्टि मौर्य, अदिति चौहान, सनाया श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, रक्षा देवी, अंशिका राज अवस्थी, विहान पटेल, आरुष यादव, आराध्या सिंह, रिद्धवन पाल, मो जावेद, अंश कुमार यादव, नन्दनी साहू, अर्श मौर्या, इशिता यादव, रुद्र प्रताप, अग्रिमा सिंह सेजवाल, आयुषी यादव रहे।  अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते कहा कि जनपद को गौरवान्वित करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी एक दिन देश का नाम रोशन करेंगे। सचिव राजकुमार ने कहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयार हैं। वह दिन दूर नहीं जब यही खिलाड़ी राष्ट्रीय पदक प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन करेंगे। अवसर पर ताइक्वांडो खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित रहे।

More From Author

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

30 खंभों से 10 लाख का विद्युत तार चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *