फतेहपुर(वी.टी)। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के निर्देश पर जिला एवं तहसील स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा चलाए गए गहन निरीक्षण अभियान में सदर तहसील की टास्कफोर्स द्वारा 05वाहनों का चालान कर 413180 रुपए का अर्थदंड लगाया गया जबकि खागा तहसील की टास्कफोर्स ने 11वाहनों का चालान कर 1250140 का अर्थदंड लगाया।बिन्दकी तहसील की टास्कफोर्स ने एक वाहन का चालान कर 77380 का दंड लगाया।
जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय टास्कफोर्स द्वारा 17 ओवरलोड वाहनों का चालान कर 1740700 का अर्थ अधिरोपित किया।जिलाधिकारी ने कहा है कि अवैध खनन,अवैध परिवहन को लेकर नियमित रूप से सघन चेकिंग एवं कार्रवाइयां जारी रहेगीं।
