फतेहपुर(वी.टी)। गाजीपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए छह युवकों में एक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नितिन सिंह (25) पुत्र राकेश कुमार, निवासी नासिरपीर के रूप में हुई है। सभी युवक नदी में नहाने गए थे तभी नितिन गहरे पानी में चला गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
- Home
- Uncategorized
- यमुना में नहाने गए 6 युवकों में एक की डूबकर मौत
यमुना में नहाने गए 6 युवकों में एक की डूबकर मौत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
टास्कफोर्स ने 17ओवरलोड वाहनों का चालान कर 17लाख से अधिक वसूले
