नशा मांस से मुक्त चरित्रवान समाज बनाने का दिलाया संकल्प
फतेहपुर(वी.टी)। नशे मांस से मुक्त चरित्रवान समाज के निर्माण को कटिबध्द भगवती मानव संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज के आशीर्वाद से भादवा में मां भगवती की महाआरती दिव्य जयकारों तथा शंखध्वनि के बीच संपन्न हुई। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि 4 अप्रैल को भादवा के शक्ति सेवा भवन में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी भक्तों से अनुष्ठान में शामिल होने का आवाहन किया है। इस मौके पर अवधेश गुप्ता,अजय कुशवाहा, दीप अवस्थी,मेवालाल, नीरज गुप्ता, राजकुमारी, गायत्री सिंह चौहान, शशीकांतीं, प्रभा श्रीवास्तव, डॉ.शिव शंकर उत्तम, शंभू दयाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा व गुरुवर का आशीर्वाद लिया।
