पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की खेती की भी चर्चा कर गए मुख्यमंत्री


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान जहां जिले के विकास को लेकर पूर्व की सरकारों के रवैया पर नाराजगी जताई वहीं भारतीय जनता पार्टी की अपनी सरकार में विकास के किये जा रहे कामों को भी गिनाया।उन्होंने अन्नदाताओं की आय बढ़ाने सहित उन्हें सुविधाएं देने की बात कही तो पिछली सरकार में उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहे राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का भी जिक्र करने से पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि जिले के अन्नदाताओं का काम खासकर जैविक खेती को बढ़ावा देने का जो काम किया जा रहा है वह मैं धुन्नी भैया के खेतों से उगाई गई जैविक फसलों को देखकर आनंदित होता हूं।मुझे पता चलता रहता है कि जिले के किसान भी आय बढ़ाने को लेकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और अपनी आय को बढ़ा उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

More From Author

सुरक्षा कर्मियों की मनमानी के शिकार हुए लोग पानी को तरसे

आशा बहुओं की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था भी घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *