सीडीओ ने उद्यानिक फसलों को क्लस्टर में किए जाने की दी जानकारी  

फतेहपुर, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कृषक संवाद को आयोजित किये जाने का मूल उद्देश्य को बताते हुए औद्यानिक फसलों को क्लस्टर में किये जाने, केले मे सूक्ष्म सिंचाई सयंत्र की उपयोगिता, जैविक खेती व एक्जोटिक फलों व शाकभाजी, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, रंगीन शिमला मिर्च आद) की खेती करने एवं संरक्षित खेती, पॉली हाउस व शेडनेट हाउस लगाने हेतु कृषको को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागो को गोष्ठी का आयोजन कर विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान किये जाने के निर्देश दिये । खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना कराने एवं विदेशों में की जाने वाली औद्यानिक खेती जिसमे अधिक लाभ प्राप्त होता है करने के सुझाव दिये। साथ ही आश्वासन दिया कि उद्यान विभाग जिस प्रकार वीडियो क्लिप के माध्यम से कृषकों के उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन कर रहा है। उसी तरह विदेशो में की जा रही खेती भी आगामी कार्यक्रमो में प्रदर्शित किया जायेगा। जिला उद्यान अधिकारी, डा. रमेश पाठक ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कृषको, उद्यमी एफपीओ एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियो को विभागीय योजनाओं एवं भामाशाह भाव स्थिरता कोष की स्थापना व निजी शीतगृहों पर भण्डारित आलू पर अनुदान की विस्तृत जानकारी प्रदान देने के साथ ही  कृषको एवं उद्यमियों को औद्यानिक फसलो में नवाचार की ओर अग्रसर होने एवं हाई वेल्यू फसले, कैश कॉप व मूल्य सम्वर्धन के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विपणन निरीक्षक, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, जिला विकास प्रवन्धक नाबार्ड,प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, भूमि संरक्षण अधिकारी, ने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषकों,उद्यमियों,एफपीओ के प्रश्नो और समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम में कृषक संतलाल मौर्य ने स्टॉबेरी, शिमला मिर्च, अचारी मिर्च व मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से बताया । कृषक श्री राहुल दुगे द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति मिनी स्प्रिंकलर अपनाकर आलू की अधिक पैदावार व एफपीओ निदेशक भुवन द्विवेदी द्वारा प्रसंस्कृत उत्पाद की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, मयंक राज एवं पंकज कुमार पटेल सहायक उद्यान निरीक्षक आदि उद्यान विभाग के कर्मचारी, जनपद के प्रगतिशील कृषक, उद्यमी एवं विभिन्न विभागो अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल एस ने बनाई रणनीति

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *