विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दल एस ने बनाई रणनीति

फतेहपुर  । खजुआ ब्लॉक के शाहबाजपुर गांव में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी ई.जितेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जोन तथा बूथ अध्यक्षों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। श्री पटेल ने कहा कि 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव का माहौल बनना शुरू हो जाएगा। चुनाव को देखते हुए संगठन को अभी से मजबूत करने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़ जाए। बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शाहबाज खान को कोरवा का सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है। अफसर को जूनियर सेक्टर का अध्यक्ष तथा पुनीता पांडे को हंसनापुर का बूथ अध्यक्ष बनाया गया है। सभी ने मनोनीत पदाधिकारी का पका पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर सह प्रभारी अशोक पटेल, जिला सचिव सुरेश पटेल, जोन अध्यक्ष करण पटेल, राजेंद्र कुमार पटेल, ज्ञान देव पटेल, सीता देवी, प्रीति श्रीवास्तव, समीर खान, रवि पटेल, शाहबाज खान आदि तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

धार्मिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली, कंस का हुआ वध

सीडीओ ने उद्यानिक फसलों को क्लस्टर में किए जाने की दी जानकारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *