स्कूटी, लैपटॉप, मोबाइल व फीस माफी पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

मलवां के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में जोश परीक्षा के विजेताओ का हुआ सम्मान 

फतेहपुर(वी.टी)। मलवां स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल कैंपस में जोश छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 9 के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी रहे, विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जोश छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। कर्तव्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी एवं दो वर्षों तक 100% शुल्क माफी,अदिती राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर इलेक्ट्रिक साइकिल एवं दो वर्षों तक 90% शुल्क,कनिष्का सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर लैपटॉप एवं दो वर्षों तक 80% शुल्क माफी,गरिमा सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर मोबाइल फोन एवं दो वर्षों तक 70% शुल्क माफी व कार्तिके गौतम ने पंचम स्थान प्राप्त कर मोबाइल फोन एवं 60% शुल्क माफी का लाभ प्राप्त किया। अन्य उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रंजना सिंह ने कहा कि जोश छात्रवृत्ति के माध्यम से मिलने वाली सहायता बच्चों के सपनों को साकार करने में सहायक होती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य उमेश तिवारी, देवेन्द्र भदौरिया, हेड मास्टर सीजो वर्गीज, हेड मिस्ट्रेस उर्वशी पाण्डे, मार्केटिंग हेड ज़रीना अंज़ुम सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

जखनी पुल के नीचे रात की दबिश, 1 किलो 150 ग्राम गांजा संग युवक गिरफ्तार

संगठित शक्ति से ही समाजिक विकास संभव, 22 को होगी बड़ी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *