फतेहपुर(वी.टी)। थाना राधानगर पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। देर रात को पुलिस टीम ने जखनी अंडर बाईपास के नीचे मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विनायक उर्फ वासू बाजपेई (21 वर्ष) निवासी कस्बा मलवा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से काली पन्नी में 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्य ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 23/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद रविवार को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जयराम नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, राधानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित यादव सहित आरक्षी सुधांशु शुक्ल व आनंद चौधरी शामिल रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जखनी पुल के नीचे रात की दबिश, 1 किलो 150 ग्राम गांजा संग युवक गिरफ्तार
जखनी पुल के नीचे रात की दबिश, 1 किलो 150 ग्राम गांजा संग युवक गिरफ्तार
You May Also Like
More From Author
मटर मटकती ,सरसों हंसती ,अरहर झांझ बजाती है
