पड़ोस के रहने वाले युवक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
फतेहपुर(वीटी)। हथगांव घर से पैदल स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते से गांव के एक युवक ने अपहरण कर लिया और गंगा घाट किनारे ले जाकर दोस्तों के साथ जबरन गैंग रेप की घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा बीते सोमवार की सुबह घर से पैदल स्कूल जाने के लिए निकली थी तभी रास्ते में उसे उसके गांव का ही रहने वाला पंकज पुत्र श्यामलाल मिल गया और स्कूल छोड़ने के बहाने उसे बाइक में बैठाल गंगा घाट किनारे ले गया जहां उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्र के पिता ने थाने में पंकज और उसके दो दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पाण्डेय ने बताया कि आरोपितों की विरुद्ध गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
