खंडहर की खुदाई में चांदी एवं तांबे के प्राचीन सिक्के बरामद

फतेहपुर (वी.टी)। जहानाबाद कस्बा के मोहल्ला बिलासपुर में मंगलवार को एक जर्जर खंडहर की खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि कस्बे के मोहल्ला मियांटोला निवासी रिजवान राईन बिलासपुर मोहल्ले में मदन कोरी के मकान पर पिछले दो दिनों से जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही थी। मंगलवार दोपहर खुदाई के दौरान जमीन से चांदी और तांबे के सिक्के निकलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल सूचना पर थाना  प्रभारी मनीष कुमार, नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, लेखपाल ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सुमित गुप्ता, अभय मौके पर पहुंचे। टीम को मौके से 92 चांदी व 180 तांबे के सिक्के बरामद हुए। अधिकारियों के अनुसार सिक्कों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिससे उनकी प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिल सके। बिना अनुमति खुदाई कराने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नामित सभासद रामबली निषाद द्वारा प्रशासन को सूचना दिए जाने के बाद समय रहते सिक्कों को सुरक्षित कब्जे में लिया जा सका।

More From Author

रास्ते से अपहरण कर छात्रा के साथ किया गैंगरेप

स्कूल बस ने मारी टक्कर एक  छात्र की मौत, मोटरसाइकिल सवार घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *