डीएम का औचक निरीक्षण: पूर्ति कार्यालय में मिली खामियां, चार बीडीओ का वेतन रोका


Writing
फतेहपुर। जनपद में पात्र राशन कार्ड धारकों के नाम कटने और खाद्यान्न वितरण में लगातार मिल रही धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि कोटे की दुकानों के चयन के लिए ग्राम सभाओं में खुली बैठकों का आयोजन समय पर नहीं कराया गया। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने विकास खंड विजयीपुर, मलवां, अमौली एवं असोथर के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राशन दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। साथ ही खाद्यान्न वितरण में घटतौली और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं के लिए अलग शौचालय और स्तनपान (बेबी फीडिंग) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपशीर्षक:
 राशन वितरण में धांधली पर डीएम सख्त
 चार बीडीओ का वेतन रोका
 आयुष्मान कार्ड और घटतौली पर कार्रवाई की चेतावनी
 पेट्रोल पंपों पर महिला सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

More From Author

कवियों ने कविता के माध्यम से दिया समाज को जागरूकता का संदेश

प्रेमिका ने पति संग रची खौफनाक साजिश, प्रेमी की हत्या कर शव के किए टुकड़ेहत्या से पहले गूगल-यूट्यूब पर खंगाली जेल, फांसी और कानून की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *