फतेहपुर(वी.टी)। वाटरएड इंडिया के तत्वावधान में नगर स्थित होटल भूमि में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता एवं स्वच्छता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य शामिल हुए और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वाटरएड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुये बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से जनपद में जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही है। तालाबों के पुनरुद्धार के साथ-साथ वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में संस्था जिले की 13 पंचायतों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम संचालित कर रही है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी राम शंकर वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल की उपलब्धता तभी संभव है जब समाज स्वयं कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया। संगोष्ठी में जिला परियोजना अधिकारी ज्ञान तिवारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक राजमुनि यादव, सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति अवस्थी एवं प्रवीण पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने तालाबों और नदियों पर बढ़ते अवैध कब्जों पर चिंता जताते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रशासन और समाज को मिलकर प्रभावी कदम उठाने होंगे।समापन सत्र में नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेन्द्र राज साहू ने जल संसाधनों के संरक्षण तथा योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए सामुदायिक निगरानी और जनभागीदारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में विवेकानंद, दयाली प्रसाद, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमारी, मनीषा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में जल संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों व प्रयासों को साझा किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जल संरक्षण व स्वच्छता पर संगोष्ठी
जल संरक्षण व स्वच्छता पर संगोष्ठी
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी एक किसान की मौत
