पुलिस की बकरा चोर गैंग के सरगना साहिल कुरैशी से हुयी मुठभेड़
जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगाने साहिल हुआ घायल
जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज है 12 मुकदमें, थरियांव थाने से चल रहा था वांछित
फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह व उनकी टीम की बीती रात बकरी चोर गैग के सरगना से मठभेड हो गयी। जवाबी फायरिंग में बकरी चोर साहिल कुरैशी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, जिन्दा कारतूस एंव तलाशी के दौरान एक हजार रूपये नकद बरामद किये ।पुलिस की गोली से घायल साहिल एक शातिर एंव अभ्यस्त अपराधी है। इसके विरूद्ध लड़की के अपरहण, एसीएसटी, बकरा चोरी सहित जनपद के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमा दर्ज है।
हुसेनगंज थाना क्षेत्र के जमरंांवा गांव निवासी साहिल कुरैशी पुत्र शरीफ एक शातिर अपराधी है। गैंग बनाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरा-बकरी चुराने का काम करता था। थरियंाव थाने में हुयी चोरी में इसी के गैंग ने काम किया था जिसकी पुलिस को ठोस जानकारी व सबूत मिले थे।बकरा चोरी के दर्ज मुकदमें में साहिल कुरैशी वांछित चल रहा था। बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह को साहिल की मिली सटीक जानकारी के बाद वह अपनी टीम को लेकर जयसिंहपुर गंाव किनारे पहुंचे तों वह मौजूद बकरा चोर गैंग का सरगना साहिल ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगाने से घायल हुआ वंाछित वहीं गिर गया। पुलिस ने मौके से तंमचा, कारतूस के साथ खोखा बरामद करते हुए तलाशी के दौरान एक हजार की नकदी भी बरामद की। थाना प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मुठभेड में घायल साहिल कुरैशी एक अभ्यस्त अपराधी है। जनपद के विभिन्न थानों में इसके विरूद्ध 12 मुकदमें दर्ज है। इसके अपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी की जा रही है।
