एआरटीओ दफ्तर में अफसरों की छापेमारी से नंगे पांव भागे दलाल
-एडीएम,एएसपी ने की संयुक्त छापेमारी,11दलाल हिरासत में 14 पूंछ-तांछ के बाद छोड़े गए
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों और कथित दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। एडीएम विनय पांडे तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से कार्यालय में भगदड़ मच गई दलाल नंगे पांव भागे तो कईयों को पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने 25 लोगों को पकड़ा लेकिन पूछताछ के बाद 14 लोगों को छोड़ दिया 11अभी भी पुलिस विरासत में है जिससे पूंछतांछ जारी है।
प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी से एआरटीओ कार्यालय में भगदड़ जैसा माहौल रहा। आस-पास के दुकानों में भी बैठे दलाल वहां से रफू चक्कर हो गए। कई ने दुकानों को बंद कर दिया।छापेमारी के दौरान कार्यालय परिसर के भीतर मौजूद कई संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।सभी संदिग्धों को पूछ-ताछ के लिए सदर कोतवाली ले जाया गया जहां उनसे पूछ-ताछ की जा रही है।अधिकारियों की अचानक कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और बाहरी लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।बताया जा रहा है कि एआरटीओ कार्यालय में लंबे समय से बाहरी व्यक्तियों और कथित दलालों के सक्रिय रहने की शिकायतें मिल रही थीं।कार्यालय में रिश्वतखोरी से जुड़े कई वीडियो भी पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अचानक छापेमारी की कार्रवाई की।अधिकारियों की कार्रवाई के बाद अब यह जांच की जा रही है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों की एआरटीओ कार्यालय में क्या भूमिका थी और वे किसके संपर्क में रहकर काम कर रहे थे।पुलिस पूंछ-तांछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
