फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महान शिक्षक, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से भारतीय दर्शन, वेदांत और हिंदू दर्शन को वैश्विक स्तर पर समझाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर जगनायक सिंह यादव, रामशरण यादव, समरजीत सिंह, पूर्व एमएलसी लवकुश यादव, बीना पटेल, जगदीश सिंह एडवोकेट, राम किशोर प्रजापति, प्रेम नाथ विश्वकर्मा, केपी यादव, विनोद पांडे, आसिफ मसूद, आजम खान, वीरेंद्र साहू, धीरेन्द्र निषाद, महेंद्र निषाद, राजबाबू यादव, अनिल यादव, कामता यादव, राजीव त्रिवेदी, शिव शंकर यादव, प्रदीप शुक्ला, अरविंद सिंह यादव, रघुवीर सिंह, नयन सिंह, कमलेश निषाद, ज्ञानेंद्र यादव, सुरेंद्र दिवाकर, नीरज यादव, अंकुश यादव, अशोक निषाद, सुजीत निषाद, नीरज कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
