फतेहपुर(वी.टी)। डॉ. भीमराव आम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को “महिला सशक्तिकरण” व “संविधान एवं मतदान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग व मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।छात्राओं ने “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” और “मेरा वोट, मेरा अधिकार” थीम पर पोस्टर बनाकर संविधान के महत्व व मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। परिणाम में महिला सशक्तिकरण विषय पर दिव्यांशी बाजपेई प्रथम, साक्षी गुप्ता द्वितीय व वैदेही सविता तृतीय रहीं। वहीं मतदान विषय पर पूनम देवी प्रथम, शिवानी वर्मा द्वितीय व वैशाली तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिया जागरूकता संदेश
महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिया जागरूकता संदेश
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
