फतेहपुर (वी.टी)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ था इस बीच हुई चोरियों के साथ-साथ थाना पुलिस पर अवैध वसूली के भी आरोप लग रहे थे। लगातार थाना पुलिस की हो रही किरकिरी के चलते एसपी अनूप कुमार सिंह ने आज शाम थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह यादव को लाइन हाजिर करते हुए बकेवर थाने के प्रभारी सुमित देव पाण्डेय को कल्यानपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं पुलिस लाइन में तैनात तुषार श्रीवास्तव को बकेवर थाने का प्रभारी बनाया गया है। एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से जनपद के अन्य थानेदारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- चोरियों के खुलासे में फेल थानेदार लाइन हाजिर!
चोरियों के खुलासे में फेल थानेदार लाइन हाजिर!
You May Also Like
More From Author
जन्मदिवस पर याद किए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर!
