उच्च शिक्षा व महात्मा गांधी महाविद्यालय में बंद कक्षाओं को संचालित कराए जाने की अभिभावक संघ ने की मांग!

अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू ने सदर विधायक को सौंपा मांग पत्र

फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में उच्च शिक्षा को लेकर लेकर अभिभावक संघ जिला अध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू ने सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए राज की महिला महाविद्यालयो व महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बन्द कक्षाओं को संचालित कराए जाने एवं उच्च शिक्षा की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। बताया है कि एक भी सरकारी महाविद्यालय ऐसा नहीं है जिसमें छात्र बीएससी की पढ़ाई न्यूनतम खर्च में कर सके। राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी कक्षाएं संचालित है पर छात्रों को बस की पढ़ाई करने के लिए निजी महाविद्यालय का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। पिछड़ा जनपद होने के चलते लोगों को जीवन यापन कैसी के माध्यम से करना पड़ता है और तंगी के चलते अधिकांश छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। तत्कालीन सांसद डॉ अशोक पटेल द्वारा महात्मा गांधी महाविद्यालय में निधि से 22 लख रुपए की लागत से बीएससी भवन का निर्माण कराया था लेकिन प्रबंधन समिति के मनमाने हुआ लचर रवैया के चलते 25 वर्ष बाद भी कक्षा संचालित नहीं हो सकी। पूर्व में महाविद्यालय में एमए राजनीति विज्ञान,समाजशास्त्र,शिक्षा शास्त्र, सहित भूगोल विषयों की कक्षाएं प्रस्तावित थी लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा प्रयास न किए जान के कारण संचालित नहीं हो सकी। महाविद्यालय की मौजूदा स्थिति बेहद खराब है उन्होंने महाविद्यालय में बीएससी सहित एम ए राजनीति की बंद कक्षाएं व समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र,भूगोल सहित संचालित हो रहे एमए अर्थशास्त्र व हिंदी में संचालित कक्षाओं में 60- 60 सीटें बधाई जाने के साथ अन्य समस्याओं के निदान कराए जाने की मांग की है।

More From Author

चोरियों के खुलासे में फेल थानेदार लाइन हाजिर! 

आदर्श व्यापार मंडल की संगोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा पूर्व विधायक विक्रम सिंह से प्रदीप गर्ग ने उठाए प्रमुख मुद्दे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *