जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बुधवार को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आइटीआइ रोड में आयोजित सम्मान समारोह में ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई और सचिव राजकुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले सृष्टि सिंह, नित्या भास्कर, अथर्व पटेल, अनन्या सिंह, फलख खान, अनन्या और कृष्णा सिंह को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
सचिव राजकुमार ने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही फतेहपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

More From Author

मलवां विस्फोटकांडः हादसें में घायल आलोक गुप्ता ने भी दम तोड़ा-पंाच लोगो की हो चुकी है मौत, घायल दंपत्ति का चल रहा उपचार

आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशासन सख्तसरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर-बैनर हटाने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *