प्रभारी मंत्री समेंत सपा का प्रतिनिधि मंडल मलवां पहुंचा, फोरेसिंक टीम से घटना की जाच कराने को कहा
फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। मलवां कस्बे में सोमवार की शाम सुरेश गुप्ता के घर में हुए तेज धमाके से चार मौतो के बाद मंगलवार दोपहर 90 प्रतिशत जल चुकंे सुरेश के पुत्र आलोक ने भी दम तोड़ दिया। पंाच मौतों से कस्बे में हड़कंप मच हुआ है। मामलें में पडोसियों का कहना है। कि इतनी तेज धमाका उन्हाने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। पडोसियों कों आंशका है कि इतना तेज धमाका गैस सिलंेडर से नही हो सकता उन्होने धमाका बरूद से ही संम्भव है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुयी है उधर सुरेश के घर के अलावा मृतकों के परिजनों के घरों में कोहराम मच हुआ है। कस्बें में हुए इस दर्दनाक हादसे ंकी जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ,प्रभारी मंत्री अजीत पाल, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी, के अलावा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पहुंचा और घटना की फोरेंसिक जांच कराये जाने को कहा है।
मालूम हो कि मलवां कस्बे के रहने वाले फल व्यापारी सुरेश गुप्ता के दो मंजिला मकान में सोमवार की शाम करीब 5 बजे तेज धमाका के साथ दो मंजिला मकान धराशाई हो गया था। घटना में कुनाल (12), अर्पित(15), वेद(8), यश (7) की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी वहीं आलोक गुप्ता (25), पूजा देवी (45) एवं पूजा का पति बउवा गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती थे। मंगलवार की दोपहर मकान मालिक सुरेश गुप्ता के दूसरे पुत्र आलोक जो 90 प्रतिशत जल चुका था उसने भी दम तोड़ दिया। गंभीर अवस्था में पूजा एवं बउवा का उपचार जारी है। सुरेश गुप्ता के मकान में हुए तेज धमाके को लेकर पड़ोसियों का मानना है कि इतना बड़ा धमाका गैस सिलेंडर से नही हो सकता आशंका जतायी कि निश्चित तौर पर यह धमाका बारूद के ढंेर से हुआ है। पडोसियों ने बताया कि संुरेश गुप्ता का मुख्य व्यापार फल बेचनें का हैं लंेकिन वह तथा उनके तीनो भाई दशहरा एवं दीपवाली में पटाखा का बड़ा काम करतें थे। पिछले वर्ष पुलिस ने छापा मार भारी मात्रा में बारूद एवं पटाखंे बरामद किये थे। आज दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, प्रभारी मंत्री अजीत पाल, राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी के अलावा सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा का एक प्रतिनिधि मंडल मलवां कस्बा पहुंचा और पीड़ितों के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री समेंत सभी ने घटना की जांच फोरेसिंक टीम से कराये जाने को कहा मलवा के कस्बें में हुए भीषण हादसें को लेकर कस्बेंवासी अभी भी सहमें हुए है। पडोसियों के घरों की दीवारों की क्षतिग्रस्त होंने के साथ छर्र्रे मिलने से यह स्पष्ट हो रहा है कि विस्फोट गैस सिलेंडर से तो नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुयी है। उधर आज सुबह पांचों शवों के हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गंगा किनारें शवों को अन्तिम संस्कार कर दिया।
इनसेट
मलवां विस्फोट मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि प्रथम जांच पड़ताल में गैस सिलेडर के साथ सोलर पैनल की बैट्रियां फटने से हादसा हुआ ह ैलोगों की बारूद से विस्फोट से होने की आशंका की जांच कराई जा रही है। फोरेसिंक के साथ अन्य टीमें लगी हुई है। जांच में हादसें का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
