फतेहपुर(वी.टी)। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में विधिवत हवन-पूजन एवं भोग अर्पण के साथ हुई इसके उपरांत भंडारा प्रारंभ किया गया। आयोजक अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि यह भंडारा उनके पति की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह भंडारा निरंतर आयोजित किया जाता रहेगा जिससे अधिक से अधिक लोग प्रसाद ग्रहण कर सकें। इस अवसर पर आलोक रंजन, आदर्श रंजन, आकांक्षा, अंकित, अभिषेक श्रीवास्तव, अनमोल, अलका, रुनझुन, आशीष, आदित्य श्रीवास्तव, सच्चन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने वालों की अधिवक्ताओं ने एसपी से की शिकायत
