फतेहपुर(वी.टी)। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार और टेंपो सवार समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी सरकारी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर, 6 घायल
तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर, 6 घायल
You May Also Like
More From Author
हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
