नो स्मोकिंग डे सीएमओ कार्यालय में कैद!

सवाल तो पूछेंगे❓

👉”नो स्मोकिंग डे”दिवस सीएमओ कार्यालय में एक दर्शन कर्मचारियों को शपथ दिलाकर हुआ संपन्न!!

फतेहपुर का सरकारी स्वास्थ्य विभाग अपने कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। लेकिन जब राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मात्र औपचारिकता मानकर निपटा दिया जाय तो स्वास्थ्य विभाग का यह कारनामा विभाग की लापरवाही को दर्शाने में पीछे नहीं रहता। अभी हाल ही में “नो स्मोकिंग डे” मनाया गया। “नो स्मोकिंग डे”मनाने की सारी औपचारिकता मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय तक ही सीमित रही यूं कहें की “नो स्मोकिंग डे” को कार्यालय में ही कैद कर दिया गया। ना तो इसका प्रचार प्रसार किया गया और ना ही आम लोगों को स्मोकिंग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नो स्मोकिंग डे के साथ कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं। जिसमें विश्व स्वास्थ्य दिवस जो 7 अप्रैल मनाया जाता है जबकि राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस 1 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस 28 जुलाई को विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को मनाए जाते हैं। इनके अलावा विश्व कैंसर दिवस विश्व एड्स दिवस विश्व मधु मेह दिवस को भी मनाए जाने के निर्देश शासन द्वारा प्राप्त हैं। यह सभी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेट अब तक चढ़ते आ रहे हैं। ऐसे महत्वपूर्ण दिवसों को या तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से बाहर निकलने नहीं दिया गया या फिर स्कूलीबच्चों की एक रैली निकाल कर कार्यक्रमो को अंतिम रूप दे दिया गया।
11 मार्च 2026 को जब स्वास्थ्य विभाग ने “नो स्मोकिंग डे” मनाया तो यह कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय में ही एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिला कर संपन्न करा दिया गया। जबकि धूमपान से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।
धूमपान छोड़ने के लिए आम लोगों को प्रेरित करना चाहिए। अब जब ऐसे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस केवल मुख्य चिकित्सा कार्यालय तक ही कैद रहेंगे तो इन कार्यक्रमों के बारे में आम लोग कैसे जागरूक हो सकेंगे।
जैसे स्वास्थ्य सुविधा पाना हर आदमी का अधिकार है वैसे ही राष्ट्रीय दिवसों के बारे में जानकारी देना स्वास्थ्य विभाग का कर्तव्य भी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से सवाल पूछा जाना चाहिए कि जब योजनाएं स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय की दहलीज पार नहीं कर पाएंगी तो आम लोगों को संपन्न होने वाले राष्ट्रीय दिवसों के उद्देश्यों के बारे में कैसे समझया जाएगा।
✍️ नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

जयराज मानसिंह की हत्या के बाद ट्रिपल मर्डर ने जनपद को दहशत में डाला पुलिस नहीं दे पा रही सवालों का जवाब

चौफेरवा कांड में आरोपियों की जमानत खारिज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *