फतेहपुर।सदर कोतवाली के चौफेरवा में मां बेटे सहित तीन की खुदकुशी करने के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों अधिवक्ता पप्पू उर्फ दिलीप त्रिवेदी,संजय सिंह,शुभम व सोनू को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।साथी की गिरफ्तारी से आक्रोशित अधिवक्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तथा नारेबाजी हुई।अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद अदालत में चारों आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी। आनन-फानन बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला जज के आवास पहुंचे लेकिन वह बाहर ही नहीं निकले।पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया।एक अन्य आरोपित राहुल श्रीवास्तव पुलिस पकड़ से दूर है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- चौफेरवा कांड में आरोपियों की जमानत खारिज!
