फतेहपुर(वी.टी)। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के समीप एक प्राइवेट हॉस्पिटल से 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि थाने के पास ही एक अवैध रूप से हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। अस्पताल में बिना डिग्री के झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा लोगों का इलाज किया जाता है। अस्पताल में गर्भपात का अवैध धंधा भी लंबे समय से फल-फूल रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर नवजात का शव मिला वह अस्पताल से महज 200 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं है, फिर भी खुलेआम इलाज और संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- प्राइवेट हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में मिला नवजात का शव
प्राइवेट हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में मिला नवजात का शव
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ स्व. केके मिश्रा की प्रतिमा का किया अनावरण
