सांसद नरेश उत्तम पटेल ने नेताजी के योगदान को किया याद
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को शादीपुर स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। सांसद ने कहा कि नेताजी ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के हितों के लिए जीवनभर कार्य किया। किसानों की समस्याओं, शिक्षा, चिकित्सा और शहीद सैनिकों के सम्मान के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के जीवन को संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, लवकुश मिश्रा, रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, गणेश वर्मा, बाबू सिंह कुशवाहा, नरेश उमराव, रीता प्रजापति, रामकृपाल सोनकर, रामतीरथ परमहंस, सईद अहमद, अय्यूब खान, डॉ. रामनरेश पटेल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, रत्नेश रत्ना, इंद्रसेन यादव, आजम खान, संगीता राज, रविंद्र यादव, डीजी कुशवाहा, एडवोकेट साबिर, एडवोकेट संदीप माली, एडवोकेट जगनायक सचान, उमराव, सुहैल खान हेमू, ज्ञान सिंह, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
