सेवानिवृत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को विधायक ने दी विदाई

फतेहपुर (वी.टी)। खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय‌ में शनिवार को सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा सहायिकाओं को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री पटेल ने सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लखनाखेड़ा की गीता उत्तम, दरौटा लालपुर की इंदा देवी, सेमलपुर की रूम त्रिपाठी एवं आंगनबाड़ी सहायिका कोरवा कीरामकली, अकिलाबाद की मिथिलेश कुमारी तथा बाग बादशाही की माया देवी को विदाई दीगई। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सेवा के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने जो योगदान दिया है उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे, सीडीपीओ अजय सिंह, भाकियू टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, संयोजक रेहाना परवीन, विभा देवी, निर्मला, मिथिलेश, पूनम, संगीता, सुमन लता, विनीता देवी, पुष्पा देवी, नूरजहां, अफसाना, अनीता, सुनीता,सरिता, आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

More From Author

वृद्ध बेवा ने तीन सगे पुत्रों पर गंभीर आरोप लगा एसपी से लगाई न्याय की गुहार

107 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मृत्यु, राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *