फतेहपुर(वी.टी)। कंचन ऑटोमोबाइल्स फतेहपुर और टैफे मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के तत्वावधान में आवास विकास स्थित गज विलास रिसॉर्ट में भट्टा मालिकों की एक विशेष मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 150 भट्टा मालिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में टैफे कंपनी के सीनियर डीजीएम नीरज नौटियाल, मार्केटिंग मैनेजर रॉबिन त्यागी, सीनियर एरिया मैनेजर धर्मेंद्र मिश्रा, टेरिटरी मैनेजर अंकित पुनेठा, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर राकेश सिंह तथा टीपीसी सुमित मिश्रा मौजूद रहे। इस अवसर पर मैसी फर्ग्यूसन के नए मॉडल 9500 स्मार्ट की लॉन्चिंग की गई। साथ ही भट्टों के उपयोग के लिए बनाए गए मॉडल एमएफ 245 और 7235 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान 4 ट्रैक्टरों की डिलीवरी की गई तथा 2 ट्रैक्टरों की बुकिंग भी हुई। कंचन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपाइटर सुरेश सचान तथा विशिष्ट अतिथि किसान यूनियन के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य भट्टा मालिकों को मैसी फर्ग्यूसन के नवीनतम उत्पादों, तकनीक और सेवाओं से अवगत कराना है, ताकि वे अपने कार्य में आधुनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग कर सकें।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मैसी फर्ग्यूसन के नए मॉडल 9500 स्मार्ट की लॉन्चिंग, भट्टा मालिकों की मीट में 4 ट्रैक्टरों की डिलीवरी
मैसी फर्ग्यूसन के नए मॉडल 9500 स्मार्ट की लॉन्चिंग, भट्टा मालिकों की मीट में 4 ट्रैक्टरों की डिलीवरी
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली वीडियो वायरल, छात्रों से कराई जा रही मजदूरी
