फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जन्म प्रमाण पत्र न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ता संघ ने जमकर नाराजगी जाहिर की। तहसील अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव व महामंत्री प्रतिभा पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने तहसील के अंदर नारेबाजी की और पेंडिंग पड़े ढाई हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने ज की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी निशांत को ज्ञापन सौपा। अध्यक्ष तथा महामंत्री ने बताया कि उप जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि ज्यादा से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र जल्द बनवाए जाने का काम किया जाएगा। बताया कि यदि पेंडिंग पड़े जन्म प्रमाण पत्र अभी नहीं बन पाए तो आगामी समय में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी प्रक्रिया करनी पड़ेगी जो लोगों के लिए मुसीबत बनने वाली है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
You May Also Like
More From Author
सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, चार की मौत, दो घायल
