कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी का हुआ शुभारंभ

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई पोर्टल उर्वरक सेतु मोबाइल एप एवं भारत टैक्सी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से शुभारंभ किया।सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान,विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,जय कुमार सिंह जैकी,जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित की मौजूदगी में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।अतिथियों के सम्मान के बाद पांच किसानों को भी अंगवस्त्र देकर कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना से किसानों के साथ सहकारी बैंक भी मजबूत होगीं और किसान समृद्धि की ओर बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री निरंतर कार्य करते रहते हैं।फसल उत्पादन का सही मूल्य मिले।फसल कटने से पहले एमएसपी तय कर देते हैं।उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध हो रही है।मोबाइल एप एवं डाटावेस सेंटर यूपीसीडीसी लांच किया है जिससे किसानों को सुगमता के साथ पारदर्शी तरीके से उर्वरक मिलेगी।विधायकों एवं जिलाध्यक्ष ने भी कृषक समृद्धि योजना सहकारी समितियां एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के कार्य एवं प्रक्रियाओं पर अपने विचार व्यक्त किये।इस मौके पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपना दल एस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, अनिल मिश्र,बलराम सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह,सुशील सिंह चंदेल सहित 5 किसानों को भी सम्मानित किया गया।

More From Author

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर राष्ट्रवादी पार्टी का प्रदर्शन

24 सूत्री मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *