फतेहपुर(वी.टी)। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की जहानाबाद शाखा का 18 वां होली मिलन समारोह आध्यात्मिक तथा परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम फाग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चार फाग टीमों नए पुरवा ,असगर, घनसिमपुर कोड़ा एवं घाटमपुर की टीमों ने भाग लिया। घाटमपुर टीम द्वारा “माधव गति तुम्हारी हम जानी” गाकर लोगों को जहां झूमने पर मजबूर कर दिया, नए पुरवा की टीम ने “दशरथ के लाल दिनों दिन प्यारे “गाकर खूब तालियां बटोरी। चारों टीमों ने जमकर फाग गाया परंतु नए पुरवा की टीम ने प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के कप्तान राम प्रसाद को शील्ड तथा ₹1100 देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी तथा महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने सभी फाग टीमों को प्रोत्साहित किया तथा बताया की दिनों दिन लोक संगीत फाग की विधा समाप्त होती जा रही है। अध्यक्ष रामकेश यादव द्वारा फगुआ की परंपरा की मुहिम को लगातार जीवित रखे हुए हैं जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने ठंडाई ,गुजिया, चिप्स पापड़ तथा समोसा का लुत्फ उठाया। इसके पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने फिल्मी गानों के गीत गाकर जमकर डांस किया। अंत में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर रज्जन सिंह, शिव प्रसाद सविता,गंगाराम,जब्बार हुसैन,रामकुमार यादव ,शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह ,सर्वेश उत्तम ,अनवर यादव ,अर्जुन सिंह, बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, करण सिंह ,कमल दीक्षित, कैलाश बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- लोकगीत फाग से सराबोर हुआ पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह
लोकगीत फाग से सराबोर हुआ पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह
You May Also Like
More From Author
दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी से प्रदेश के 11 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
