फतेहपुर(वी.टी)। खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदो स्थित सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर में बीती रात चोरों ने लगभग ढाई कुंतल पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मंदिर में रह रहे बाबा जब भोर पहर मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घंटों की जंजीरें जमीन पर पड़ी हुई हैं और मंदिर से सभी पीतल के घंटे गायब हैं। यह देखकर उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी चोरी की जानकारी दी गई। खागा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह, रामगोपाल सिंह और शनि सिंह सेंगर सहित गांव के सैकड़ों लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां हर वर्ष चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल पर हुई चोरी की घटना से लोगों में काफी नाराजगी और आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से ढाई कुंतल पीतल के घंटे चोरी, लोगों में आक्रोश
सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से ढाई कुंतल पीतल के घंटे चोरी, लोगों में आक्रोश
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपति की मौत
