फतेहपुर( वीटी)। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों को पेंशन के रूप में₹500 दिए जाने पर दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष राहुल सिंह ने खुशी जताई है। कहा है कि दिव्यांगों के लिए पेंशन के रूप में मिलने वाली ₹1000 की धनराशि महंगाई को देखते हुए कम थी ऐसे में सरकार द्वारा ₹500 की की गई बढ़ोत्तरी किसी खुशी से कम नहीं है। दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा धनराशि बधाई जाने को लेकर कई बार शासन व प्रशासन को पत्र लिखा गया था और अनुरोध भी किया गया था। दिव्यांग प्रकोष्ठ की तरफ से किए गए अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अनुरोध को स्वीकार किया और दिव्यांग जनों के सामाजिक सुरक्षा एवं जीवन यापन को देखते हुए मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी का आदेश दिया है जो अब बढ़कर ₹1500 प्रतिमाह प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश के लगभग 11 लाख दिव्यांग जनों को लाभान्वित करने के साथ उनके जीवन में निश्चित तौर से एक नया परिवर्तन लाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी से प्रदेश के 11 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी से प्रदेश के 11 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक
Posted by
Vandana Times
More From Author
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बिन्दकी के समाधान दिवस में लोगों की शिकायते सुनी, निस्तारण के दिए आदेश
