पानी बहाने के विवाद में मारपीट, गर्भवती महिला का गर्भपात

पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर(वीटी)थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर अजगवां निवासी सुनील कुमार ने गत दिनों दबंगों द्वारा मारपीट कर घायल करने वाले आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि दबंगों ने लाठी,डंडा एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया जिससे गर्भवती बहू रिंकी को मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आई थीं। महिला चार माह की गर्भवती थी। चोटों की गंभीरता के चलते महिला का गर्भपात हो गया जिसके बाद सदर अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया। आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़ित महिला द्वारा थाने में दी गई शिकायत पर कोई सुनवाई न होने के चलते पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। 

More From Author

शीशा सही व्यक्ति का गुरु है,दुश्मन है इसलिए शीशा जरूर देखना चाहिए-शांतनु जी महाराज

विधवा महिला की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा, पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *