किसान संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र फतेहपुर की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष पवन द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने कहा कि यूनियन गांव-गांव तक पहुंचेगी और प्रत्येक गांव के किसान को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रत्येक गांव में यूनियन का कार्यालय स्थापित करने की बात कही। साथ ही तीनों तहसीलों में सरकारी सभा कक्ष बनवाने की मांग शासन से किए जाने की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बनाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का संचालन लालता प्रसाद दुबे ने किया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसान हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कृष्ण कान्त मिश्रा, रामशंकर लोधी, अजीत तिवारी, अजय अवस्थी, आशीष कुमार, टिन्कू शुक्ला, वशीम अहमद, दीपक यादव, नितेश कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार, विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, रंजना श्रीवास्तव, प्रवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

More From Author

बहादुर पाल नर्सिंग होम में लापरवाही से प्रसूता की मौत परिजनों का हंगामा, अस्पताल सीज

पथ विक्रेताओं के लिए अस्थायी स्थान आवंटित करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *