उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ा, अब मिलेंगे ₹125 प्रति कुंतल

सरकार ने की उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में की वृद्धि की घोषणा
जिले की सभी विधानसभा में -आयोजित कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
-ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी हुआ शुभारंभ

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि को लेकर हुए कार्यक्रम को लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया‌।जिले के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित हुए कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में ₹35 प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया।
‌ मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं को दिए जा रहे ₹90 रुपए प्रति कुंतल लाभांश में ₹35 की वृद्धि की गई है अब उचित दर विक्रेताओं को ₹125 रुपए प्रति कुंतल का लाभांश मिलेगा। विधानसभा सदर के तेलियानी विकास खंड में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव,पूर्व विधायक विक्रम सिंह,जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स मौजूद रहे।अयाह शाह विधानसभा का कार्यक्रम में बहुआ विकास खंड विधायक विकास गुप्त,जहानाबाद विकास खंड विधानसभा का कार्यक्रम खजुहा में आयोजित हुआ जहां अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा बिंदकी विधानसभा का कार्यक्रम मलवां विकास खंड में विधायक जयकुमार सिंह जैकी एवं मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की मौजूदगी में हुआ।
खागा विधानसभा का कार्यक्रम विजयीपुर विकास खंड में हुआ।यहां ब्लॉक प्रमुख हंसवा विकास पासवान,हुसैनगंज विधानसभा का कार्यक्रम विकास खंड हथगांव में हुआ जहां पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे।जन प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों का ध्यान रख रही है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडे सहित संबंधित उप जिलाधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी सुनील भारती मौजूद रहे।

More From Author

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी ने सुनीं जन समस्याएं-86 शिकायतों में 13का मौके पर निस्तारण

आलू किसानों का फूटा गुस्सा, टोल जाम की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *