फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। तहसील सभागार कक्ष में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स तथा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जन समस्याओं को सुनकर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतें आईं जिनमें 13 का मौके पर निराकरण कर दिया गया।
समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व की 46 रही।पुलिस विभाग की 14शिकायतें रहीं। जबकि शिक्षा विभाग की कोई शिकायत नहीं रही।विकास संबंधित 10 शिकायतें रहीं समाज कल्याण विभाग की 02,स्वास्थ्य विभाग की कोई शिकायत नहीं रही अन्य 14शिकायत रहीं।73 का हल करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में महमूदपुर ददवा के सुरेंद्र पाल सिंह ने शिकायत किया कि गांव में ब्रह्मदेव स्थान जाने के रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ता है।ब्रह्मदेव का स्थान सैकड़ो वर्ष पुराना है।गांव में जो भी शुभ काम होते हैं इसी स्थान से पूजन उपरांत प्रारंभ होते हैं।ऐसी स्थिति में ब्रह्मदेव मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने का काम किया जाए।
कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासिनी सोनम देवी ने शिकायत किया कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके पति के साथ मारपीट किया न्याय की गुहार लगाई।कस्बे के मध्य बाजार निवासी अरविंद गुप्त पुत्र शिव भजन गुप्त ने शिकायत किया कि उनके मकान और दुकान में एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा किया है मकान तथा दुकान जर्जर है कभी भी गिर सकता है।कोई दुर्घटना हो सकती है ऐसी स्थिति में अवैध कबजेदार को हटाया जाए जिससे कि जर्जर मकान दुकान खाली हो सके।इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
