01 फरवरी को शादीपुर स्थित एज कोचिंग सेंटर में होगा कार्यक्रम
फतेहपुर(वी.टी)।पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की बैठक जहानाबाद में रामकेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में साइबर धोखाधड़ी तथा पैसे निकालने की घटनाओं पर बेहद चिंता व्यक्त की गई।अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने बताया कि 01 फरवरी को शादीपुर में ई एस टावर के एज कोचिंग सेंटर में पूर्व सैनिकों,परिजनो तथा समाज के जो व्यक्ति भी आना चाहे एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर साइबर क्राइम सेल के अधिकारी आकर लोगों को बताएंगे कि साइबर धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए तथा उसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतना चाहिए । महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने अनुरोध किया कि जनपद के सभी पूर्व सैनिक उस दिन आकर जानकारी प्राप्त करें जिससे कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखा जा सके। इस अवसर पर कमल दीक्षित,जितेंद्र सिंह, सर्वेश उत्तम, धर्मराज उत्तम, शिव गोपाल तिवारी, इंदल सिंह,रामप्रसाद सचान रामकुमार यादव, अजय सिंह गौतम, बृजेंद्र सिंह, गौतम, तारा सिंह, राम सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
