फतेहपुर (वीटी)। पड़ोसी के यहां बर्थडे पार्टी में गई 15 वर्षीय दलित किशोरी को दोस्त की मदद से युवक ने अपहरण कर लिया और जंगल ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा है।
राधा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय दलित किशोरी बीते शुक्रवार की रात पड़ोस के एक घर में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई हुई थी। रात करीब 8 बजे वह पार्टी के दौरान घर के बाहर निकल बाथरूम करने के लिए जैसे ही निकली तो उसे थाना क्षेत्र के ही धारूपुर गांव निवासी अनूप पटेल पुत्र मुन्ना अपने दोस्त बृजेश धोबी पुत्र मुखी की मदद से अपहरण कर जंगल ले गया आरोप है कि जंगल में अनूप पटेल ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में घर पहुंची पीड़िता ने मां कोआपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने अनूप पटेल एवं उसके साथी बृजेश धोबी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान के बाद दोनों आरोपितों को आज जेल भेजा जा रहा है साथ ही घटना में प्रयोग की गई बाइक को सीज कर दिया गया है।
