फतेहपुर(वी.टी)। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत प्रदेश महासचिव राम दत्त मिश्रा बताया कि प्रदेश सरकार अन्य प्रदेश की सरकारों की भांति धान ,गेहूं की खरीद पर सरकार₹500 प्रति कुंतल बोनस देने का कार्य करें जिससे प्रदेश के गरीब किसान खुशहाल हो सके। इससे प्रदेश के 70 फ़ीसदी किसान लाभान्वित होंगे तथा सरकार के प्रति उनका रवैया सकारात्मक होगा। प्रदेश में अन्ना पशुओं द्वारा किसानों की फसलों का बहुत ज्यादा नुकसान किया जा रहा है। उन्होंने क्षतिपूर्ति के लिए प्रदेश सरकार से गुजारिश की है है कि छत्तीसगढ़ की भांति धान के मूल्य में एवं मध्य प्रदेश की भांति गेहूं के समर्थन मूल्य में₹500 प्रति कुंतल बोनस स्वरूप किसानों को दिया जाए जिससे कुछ किसानों के परिवार की स्थिति सुदृढ हो सके। किसान केसीसी के कर्ज तले दबा हुआ है तथा बीमारी शादी, ब्याह, पढ़ाई के कर्ज से दबा हुआ है इन परिस्थितियों में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत प्रदेश सरकार से आग्रह करती है कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए₹500 प्रति कुंतल बोनस देने का कार्य करें।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- भाकियू महात्मा टिकैत महासचिव ने फसल की खरीद पर किसानों को₹500 बोनस देने की उठाई मांग!
भाकियू महात्मा टिकैत महासचिव ने फसल की खरीद पर किसानों को₹500 बोनस देने की उठाई मांग!
You May Also Like
More From Author
साइबर क्राइम से रहे सावधान सावधानी पूर्वक करें फोन का इस्तेमाल!
