कृष्णा पासवान के राज्य मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
जगह-जगह बंटी मिठाई,हुई आतिशबाजी
फतेहपुर(वी.टी)। खागा से विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान के राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष देखने को मिला।जगह-जगह पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और आतिशबाजी की।पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने श्रीमती कृष्णा पासवान सहित मंत्री बनाए गए अन्य लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिले के लिए उनका मंत्री बनाया जाना गौरव का विषय है।जिले से पहली महिला मंत्री के रूप में शपथ ली है। इस दौरान पंकज त्रिवेदी,ओम मिश्र,अभिषेक शुक्ल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।पटेल नगर चौराहा के समीप स्थित श्रीमती कृष्णा पासवान के आवास पर भी कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा जहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।उनके मंत्री बनाए जाने पर महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण की महिलाओं ने कहा कि उनका मंत्री बनाया जाना महिलाओं को संबल प्रदान करेगा।इस दौरान अंजू त्रिपाठी,मंजू शुक्ला,साधना सिंह,सुनिधि तिवारी,सुधा मौर्या,कविता रस्तोगी,अपर्णा सिंह गौतम,सुशीला मौर्य,ऊषा सिंह,पूनम श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र के आवास में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
