फतेहपुर(वी.टी)। जिला बार एसोसिएशन की चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अलग-अलग संगठनों के प्रत्याशियों ने ढोल ताशो व समर्थकों के नारेबाजी के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान संगठनों के प्रत्याशियों ने दोनों परिसरों में जुलूस निकाल अपनी अपनी ताकत का एहसास भी कराया। सर्व समाज व व्यवस्था परिवर्तन से अध्यक्ष प्रत्याशी बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री प्रत्याशी शाहजहां के साथ अन्य कार्यकारिणी प्रत्याशियों ने ढोल तासो तथा समर्थकों के नारेबाजी के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में जुलूस निकाल ताकत का प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं से मुलाकात भी की और वोट व सपोर्ट मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन से अध्यक्ष प्रत्याशी जगनायक सचान व महामंत्री प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के अन्य प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में समर्थकों के साथ जुलूस निकाल ताकत का एहसास कराया। परिसरों के भ्रमण के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री के समक्ष नामांकन दाखिल किया। दोनों परिसर घंटा अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर आलोक शर्मा एवं महामंत्री पद पर कुलदीप आर्य ने नामांकन दाखिल कर अन्य प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- ढोल-नगाड़ों के बीच बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन सम्पन्न, प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम
ढोल-नगाड़ों के बीच बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन सम्पन्न, प्रत्याशियों ने दिखाया दमखम
You May Also Like
More From Author
शादी से इनकार पर प्रेमी के घर युवती ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय मौत
