फतेहपुर(वी.टी)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने सोमवार रात जहर खा लिया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने बेटी को घर बुलाकर जहर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। 32 साल की युवती का शांति नगर निवासी रवि चौरसिया से अफेयर चल रहा था। परिजनों के अनुसार, रवि ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रवि के परिजनों ने दूसरी जाति की होने के कारण शादी से इनकार कर दिया। एक दिन पूर्व युवती शादी के लिए दबाव बनाने प्रेमी रवि के घर पहुंची। वहां युवक और उसके परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने परिजनों को फोन पर सूचना दी। युवती के परिजन तुरंत रवि के घर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी रवि भी एम्बुलेंस में साथ था लेकिन युवती की मौत होते ही वह भाग निकला। परिजन शव लेकर घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- शादी से इनकार पर प्रेमी के घर युवती ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय मौत
शादी से इनकार पर प्रेमी के घर युवती ने खाया जहर, कानपुर ले जाते समय मौत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
More From Author
Posted in
Fatehpur
सीमित संसाधनों में अग्निशमन विभाग का दमदार प्रदर्शन
Posted by
timesvandana@gmail.com
13 हिस्ट्री शीट खोलकर पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ कसा शिकंजा
