_कॉलेज चेयरमैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना_
फतेहपुर(वी.टी)। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज द्वारा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन डॉ. अशोक पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जागरूकता रैली श्री रामसनेही मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्र से होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंची। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साह पूर्वक रैली में भाग लिया।प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर कैंसर से डरना नहीं डटकर लड़ना है, कैंसर को हराना है सभी को समझता है जैसे नारों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया। चेयरमैन श्री पटेल ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जानकारी, समय पर जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता का संवाहक बताया। अंत में सभी प्रतिभागियों को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक सहित तमाम जागरूकता के कार्यक्रम भी पेश किए गए।रैली में कॉलेज की डायरेक्टर प्रियंका सिंह प्रिंसिपल विशाल सिंह एवं नर्सिंग कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
