फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। झांसी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली अहमद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फतेहपुर पहुंचा। पुलिस उसे पैरोल पर प्रयागराज लेकर जा रही है, जहां वह अपने भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होगा।
बताया गया कि दो दिन पूर्व झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अबान अहमद और उसके एक दोस्त की मौत हो गई थी। अबान कार से अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
हादसे की सूचना के बाद अली अहमद को पैरोल पर प्रयागराज ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे लेकर फतेहपुर पहुंची और यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पैरोल पर प्रयागराज रवाना हुआ अली अहमद, कड़ी सुरक्षा में फतेहपुर से गुजरा काफिला
पैरोल पर प्रयागराज रवाना हुआ अली अहमद, कड़ी सुरक्षा में फतेहपुर से गुजरा काफिला
You May Also Like
More From Author
पानी के टब में मिला शिक्षिका का शव, पति पर हत्या का आरोप
