फतेहपुर(वीटी)। बिंदकी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार ट्रकों ने दो मासूम बच्चियों की जान ले ली। हादसों के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। और एक मामले में चालक व खलासी को बंधक बना लिया। ग्रामीण ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग पर अड़े हैं। पहली घटना नगर के बांदा-सागर रोड स्थित जफराबाद मोड़ के पास की है जहां तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सड़क पार कर रही जफराबाद गांव निवासी मोनू की 4 वर्षीय पुत्री सेजल को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को चालक सहित हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महराहा गांव के पास हुई जहां बिंदकी से मुरादीपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने महराहा निवासी सुधीर उर्फ गोरे सोनकर की 8 वर्षीय पुत्री परी को कुचल दिया। इस हादसे में भी बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक और खलासी को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची तो ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो मासूमों की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो मासूमों की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
सत्ताधारी सभासद ने बेची प्रेस क्लब की जमीन, डीएम के आदेश पर निर्माण रुका
