फतेहपुर (वी.टी)। अमौली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उमराव समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कस्बे के एक रिजार्ट में जागरूकता एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि एवं कृषक जागरूकता संगोष्ठी,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,एवं नारी सशक्तिकरण के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेवानिवृत्ति ज्वाइंट डायरेक्टर डा.ओमप्रकाश वर्मा,ड. वी जी सिंह, डा.स्नेह लता उमराव,डा.अनिल वर्मा, डा.जेपी वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि बृजेश पटेल सहित समेत सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्रनाथ उमराव,भूतपूर्व सैनिक राम भरोसे उमराव सहित अन्य वरिष्ठ बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवा समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महासचिव हरिपाल उमराव, अरविंद उमराव, भूपेंद्र उमराव, मनोज वर्मा, शैलेंद्र प्रताप,प्रधान संजय सिंह उमराव, रमेश चंद्र वर्मा, शिक्षिका प्रतिमा उमराव, अनिल उमराव, लालता वर्मा तथा सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अमौली में भव्य समारोह
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अमौली में भव्य समारोह
You May Also Like
More From Author
जो कुछ करना आज कर ,तू कल पर मत टाल, ना जाने कब शीश पर आ मड़़राये काल
