ट्रैक्टर एजेंसी की चोरी का खुलासा न होने के बाद चोरों के हौसले बुलंद, शराब व्यवसाय के घर 50लाख रुपए चोरों ने उड़ाएं कस्बे में दहशत

एक के बाद एक चोरियों से दहशत में खागा के लोग।शराब कारोबारी के घर 50 लाख की चोरी से लोगों में खौफ।
फतेहपुर(वी.टी)। खागा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के आतंक से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।शराब कारोबारी के घर सोने,चांदी के जेवरात सहित करीब 50 लाख की नगदी चोरों ने पार कर दी।सीसीटीवी व डीवीआर को चोर अपने साथ उठा ले गए।खागा कोतवाली क्षेत्र के मानू का पुरवा में तीन दरवाजों को तोड़कर बड़ी चोरी को चोरों ने अंजाम दिया है।पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और चोरी का खुलासा करने के निर्देश क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए।पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी खागा पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।आयशर ट्रैक्टर एजेंसी में गत वर्ष जून महीने में 5.50 लाख की नगदी चोर उठा ले गए थे।एक शराब की दुकान व कस्बा में 05दिन में सात चोरियों ने लोगों को दहशत में डाल दिया था।कागजी खानापूरी में चोरियों को पुलिस ने निपटा दिया। सही खुलासा न होने से चोरों के हौसले बड़े हुए हैं।एक और बड़ी चोरी में पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

More From Author

पूर्व सैनिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

शहीदों को नमन रेडक्रॉस के रक्तदान शिविर में 11 ने किया रक्तदान, 20 ने कराया पंजीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *